विद्यास्थली पब्लिक स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

विद्यास्थली पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किया गया, जिसमें जूनियर्स ने अपने सीनियर्स का पारंपरिक कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया। विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न उपाधियों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें मिस विद्यास्थली अदिति बढ़ाया, मिस्टर विद्यास्थली देवोमेश, मिस्टर फेयरवेल तन्मय शर्मा, मिस फेयरवेल तिथि खंडेलवाल, मिस एलिगेंट मनीषा, मिस चार्मिंग प्राणशिता गुप्ता, मिस ब्यूटीफुल सानिया, मिस्टर पर्सनालिटी यथार्थ बाकलीवाल, मिस्टर स्टाइल आइकॉन काव्य विजय तथा मिस स्टाइल आइकॉन तनिष्का जाकड़ को चुना गया।इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अपेक्षा सिंह ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं संस्था सचिव योगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सही दिशा में निरंतर प्रयास करने, गुरुजनों का सम्मान बनाए रखने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *