विद्युत समिति चेयरमैन बोले- दीपावली से पहले रोशन होगा जयपुर:बंद-खराब लाइटें 20 दिनों में होगी दुरुस्त, पार्षदों को मिलेगी 20 से 50 नई लाइट

दीपावली से पहले राजधानी जयपुर की सड़कों पर अंधेरा खत्म करने की तैयारी तेज हो गई है। जयपुर नगर निगम हेरिटेज की विद्युत समिति के चेयरमैन उत्तम शर्मा ने बताया कि शहर की लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्षदों को शुरुआती तौर पर 20-20 नई लाइट दी जाएंगी। ज़रूरत पड़ने पर यह संख्या 25 से 50 तक बढ़ाई जाएगी। शर्मा ने कहा कि जिन इलाकों में रोड लाइट या हाई मास्क लाइट खराब हैं, उन्हें अगले 20 दिनों में पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में लाइटें बंद पड़ी हैं, लेकिन नवरात्रि समाप्ति तक यह समस्या खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिन पोल पर पेड़ों की शाखाएं रोशनी को बाधित कर रही हैं, वहां पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर हाई मास्क लाइट और फोर-आर्म लाइट (एक पोल पर चार लाइट) भी लगाई जाएगी, ताकि दीपोत्सव पर पूरा जयपुर रोशनी से जगमगाता नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *