विद्युत सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक हुई

बारां| राजस्थान विद्युत सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुई। जिसमें बारां नगर के एवं किशनगंज, शाहाबाद, केलवाड़ा व भंवरगढ, अंता के पेंशनर कर्मचारियों ने भाग लिया। अब्दुल रशीद पठान कोषाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्नेह मिलन का आयोजन 01 जनवरी 2025 को लंका कॉलोनी स्थित निजी रिसोर्ट में किया जाएगा। राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ लिपिक ने बताया कि पेंशनर विद्युत सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए यह स्नेहमिलन 1 जनवरी को रखा जाता है। जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत विद्युत कर्मचारी जो 60 वर्ष से अधिक आयु वाले हैं तथा दूर दराज शाहाबाद, कस्बाथाना, हरनावदाशाहजी व छबड़ा छीपाबड़ौद से आने वालों के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन के सहयोग से कैंप लगाकर जो पास बनवाने से वंचित रह गए है, उनको वहीं पर रोडवेज पास भी बनाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *