आशा पारिख स्पेशल कार्यक्रम किया

बारां| अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई की ओर से नववर्ष आगमन पर निजी रेस्टारेंट में आशा पारिख कार्यक्रम किया। महिला जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्य अभिनेत्री आशा पारिख बनकर पहुंची। महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि कार्यक्रम शकुंतला गोयल, ललिता बंसल, सुनीता गोयल, ज्योति गोयल व चंचल मित्तल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का निर्णय किया। जिसमें सायों नारा के किरदार में प्रथम स्थान नीतू गुप्ता, पर्दे में रहने दो पर्दा ना हटाओ में द्वितीय स्थान मधु गोयनका व कुसुम गर्ग व तृतीय स्थान ज्योति गोयल व नीलेंद्र गर्ग ने प्राप्त किया। आई हेट यू, आई लव यू गेम में प्रथम स्थान शालिनी गोयल व द्वितीय स्थान निशा बंसल ने प्राप्त किया। इडली डोसा व बड़ा में प्रथम स्थान आरती जिंदल व द्वितीय स्थान दीपिका दीपिका लोहिया ने प्राप्त किया। नए साल में दो बालिकाओं का विवाह संगठन की ओर से किया जाएगा और उन्हें वैवाहिक जीवन में आवश्यक सामान दिए जाएंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल, हेमलता गर्ग, शीला गोयल सांगोद, शीला गोयल रूई, माया गोयनका, ज्योति गर्ग, सुशील बंसल, मंजू गोयल, शोभा बंसल, गीता गोयंका, आशा गुप्ता, शीला सिंघल, निशा गोयनका, अनीता मंगल, अर्चना गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग व अंजना मंगल उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *