विधवा से बोला मैं तुमसे शादी कर लूंगा:बच्चे को भी अपनाऊंगा, शादी के बाद मुकरा,फिर हत्या के बाद कुएं में फेंके मां-बेटे के शव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुएं में मिली महिला और बच्चे की लाश मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का विधवा महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला का एक आठ साल का बच्चा भी था। लेकिन युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। महिला लगातार उस पर शादी करने और अपने बेटे को साथ रखने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर युवक ने अपने चचेरे के साथ मिलकर उसकी और बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर, फिर दोनों के शवों को साड़ी में लपेटकर, बोरी में भरकर और मिटटी-पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया था। यह मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार, 22 जून को गांव के दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक 8 साल के बच्चे की लाशें बरामद हुई थी। दोनों शवों को साड़ी में लपेटकर, बोरी में भरकर और भारी पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था। ग्रामीणों को बदबू आने पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अमलेश्वर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों कुओं से महिला और बच्चे के शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकालने के बाद महिला के हाथ-पांव बंधे पाए गए, वहीं बच्चे के शव की हालत भी काफी खराब थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सुनियोजित हत्या की आशंका जताई। इसके बाद इस घटना की जांच के लिए एक टीम (SIT) बनाई गई। जांच में जुटी टीम ने आसपास के गांवों में मृतक महिला और बच्चे की पहचान के लिए पड़ताल शुरू की। संदेह पर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला पुलिस को गांव के लोगों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि गांव के छत्रपाल सिंह सिंगौर को कुछ दिन पहले एक महिला और एक बच्चे के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के छत्रपाल सिंह सिंगौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछे जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला का नाम सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी था और वो रायपुर में रहती थी। सुनीता प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोनों की मुलाकात दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सुनीता से पहचान हुई थी। इंस्टाग्राम से पहचान के बाद नंबर एक्सचेंज हुए थे। लगातार बातचीत का दौर बढ़ता चला गया तो मिलने की बात हुई। फिर सुनीता से पहली बार मुलाकात रायपुर के महादेव घाट के पास हुआ था। इसके बाद में छत्रपाल को सुनीता ने बताया थी मेरे पति की मौत हो चुकी है और वो अपने 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर में रहती हूं। मेरे साथ मेरे मां-बाप भी रहते हैं। इसी बीच छत्रपाल ने महिला को बताया कि मेरी भी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी कर लूंगा और बच्चे को भी साथ में रख लेंगे। छत्रपाल सुनीता को झांसे में लेकर आए दिन कहीं न कहीं मिलते रहे। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बने। इसके बाद सुनीता जब भी शादी की बात करती तो बार-बार टाल देता और एक-दो महीने में शादी करने का झूठा आश्वासन देता रहा। शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की साजिश इसी बीच डेढ़ माह पहले सुनीता को पता चला कि छत्रपाल ने किसी से दूसरी लड़की से शादी कर ली है। आरोपी की शादी के बाद भी सुनीता बार-बार अपने बच्चे को लेकर छत्रपाल के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। सुनीता की ओर से लगातार दबाव बनाने पर छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर को बताया कि मुझे सुनीता बार-बार अपने बच्चे को लेकर मेरे घर आकर रहने का दबाव बना रही है, जिससे मैं तंग आ चुका हूं। अब उससे यहां बुलाओ और बातकर समझाएंगे। नहीं मानी तो उसे समझाएंगे, नहीं तो रास्ता से हटाना है। शुभम को छत्रपाल और सुनीता के संबंध के बारे में एक साल पहले से पता था। आरोपी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर बनाया मर्डर का प्लान इसके बाद छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर सुनीता और उसके बेटे की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत छत्रपाल 18 जून को रायपुर से सुनीता और उसके बच्चे को अपनी ही बाइक पर बैठाकर अपने गांव ग्राम खम्हरिया ले आया। गांव में दोनों भाई मिलकर महिला को समझने लगे और डराने धमकाने लगे। इस पर महिला तेज आवाज में जोर-जोर से बात करने लगी। प्लानिंग के तहत चचेरा भाई शुभम मौके पर पहले से मौजूद था। इस दौरान जब सुनीता छत्रपाल के समझाने के बाद भी नहीं मानी तो दोनों ने मिलकर खेत में सुनीता और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। गला दबाकर की हत्या, फिर शव को कुएं में फेंका इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने दोनों शवों को अलग-अलग बोरियों में बंद कर, साड़ी में लपेटकर और पत्थर बांधकर गांव के दो अलग-अलग कुओं में फेंक दिया। आरोपियों ने कुएं में पानी कम होने की वजह से दोनों लाश को एक ही कुएं में ना डालकर अलग-अलग कुएं में डाला, ताकि लाश ऊपर न आ सके। मामले की जांच के दौरान रायपुर के सिविल लाइन थाना में सुनीता और उसके बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। परिजनों ने दोनों शव की पहचान की। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में छत्रपाल सिंह सिंगौर और शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ……………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आस-पास 2 कुएं..दोनों में कपड़े से लिपटी लाश:दुर्ग के एक कुएं में महिला दूसरे में बच्चे का शव; हाथ-पैर बंधे थे दुर्ग जिले में दो अलग-अलग कुओं से महिला और बच्चे के शव बरामद हुए हैं। दोनों की लाश कपड़े में लपेटा हुआ था, साथ ही हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। शवों के साथ मिट्टी और पत्थर भी बांधे गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना पाटन ब्लॉक अंतर्गत अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (कुरूदडीह) की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *