नदी किनारे रेत में दफन मिले मां-दो बच्चों के शव:जशपुर में शराब के नशे में युवक बोला- मैंने मारकर दफनाया, प्रेम-प्रसंग की आशंका

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला और उसके दो बच्चों के शव रेत में दफन मिले हैं। आशंका है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हत्या की गई है। गांव के ही युवक ने तीनों की मर्डर करने की बात कबूल की है, लेकिन अब वो फरार है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान सुभद्रा बाई (36), बेटी (11) और बेटा (06) के रूप में हुई , जो कि साजबहार गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला तपकरा थाना इलाके के उतियाल नदी किनारे का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ, जब गांव के प्रमोद गिद्धी ने शराब के नशे में लोगों को बताया कि, उसने एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर शवों को नदी किनारे दफना दिया है। ग्रामीणों ने इस जानकारी को पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई की। दो बच्चों के शव नदी किनारे रेत में दबे मिले। महिला का शव थोड़ी दूर जंगल में बरामद हुआ। आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। आरोपी प्रमोद गिद्धी ने ग्रामीणों के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। प्रेम प्रसंग की आशंका पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध की बात भी सामने आ रही है। आशंका है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने यह जघन्य वारदात अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश:सीमेंट भरकर ढका फिर बड़ी पेटी में डाला, दोनों पैर बंधे थे; इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। किसी ने मारकर लाश सूटकेस में डाला, फिर उस पर सीमेंट डाल दिया। उसके बाद उसे बड़ी पेटी में भर दिया। घटना डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *