विधानसभा में आज कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार:किरोड़ी के फोन टैपिंग आरोपों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, पुलिस-जेल की अनुदान मांगों पर बहस होगी

विधानसभा में आज (सोमवार) पुलिस और जेल से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस के दौरान विपक्ष के विधायक बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे। इसके साथ ही मंत्री किरोड़ीलाल के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर भी सरकार को घेरेंगे। इसको लेकर हंगामे के आसार हैं। बीजेपी विधायक कांग्रेस राज के अपराध के आंकड़ों से तुलना करके जवाबी हमला करने की तैयारी में हैं। आम तौर पर विधानसभा में जब भी कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर बहस होती है तो खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता है। आज भी शून्यकाल के बाद अनुदान मांगों पर बहस के दौरान दिन भर सदन का माहौल गर्माएगा। पिछली बार भी कांग्रेस विधायकों ने सदन में फोन टैपिंग के आरोपों पर सरकार से जवाब की मांग करते हुए हंगामा किया था। इस मुद्दे पर गतिरोध बन गया था। कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के दौरान भी वैल में हंगामा किया था। नेता प्रतिपक्ष का भाषण भी नहीं हुआ था। साइबर क्राइम, बिजयनगर की घटना का मुद्दा भी उठेगा
पुलिस और जेल की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान अजमेर के बिजयनगर में हुई रेप और ब्लैकमेल कांड का मुद्दा भी कई विधायक उठाएंगे। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर कांग्रेस विधायक सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। …… ये भी पढ़ें… विधानसभा में कांग्रेस विधायक बोले- मेरा जूता बात करेगा:MLA को कहा- बीच में डिस्टर्ब मत कर; जूली बोले-हम ऐसे शब्दों का समर्थन नहीं करते विधानसभा में गतिरोध टूटने के एक दिन बाद ही शुक्रवार को फिर से बदजुबानी का मामला सामने आया है। जनजाति और सामाजिक न्याय की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने टोकने पर विधायक से कहा- ओए बात मत कर, नहीं तो मेरा जूता बात करेगा। बीच में डिस्टर्ब मत कर। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *