विधानसभा में धरने पर बैठी पल्लवी पटेल को उठाया:कहा- मैं आज सदन में अपनी बात रखूंगी; सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार

यूपी विधानसभा के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। पहले दिन सपा की बागी विधायक पल्लवी पटेल की अध्यक्ष सतीश महाना से बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में उन्होंने पल्लवी का माइक बंद करवा दिया। पल्लवी सदन के बाहर आ गई और धरने पर बैठ गई। वह देर रात तक अकेले ही धरने पर बैठी रहीं। सर्दी में 9 घंटे तक धरने पर बैठे रहने के बाद भी जब पल्लवी नहीं उठी तो सोमवार रात 10.30 बजे संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे। उन्होंने पल्लवी को 15 मिनट तक समझाया। इसके बाद वह धरना खत्म करने पर राजी हुईं। इससे पहले पल्लवी को हटाने के लिए पुलिस पहुंची थी। विधानसभा से जाते समय पल्लवी ने कहा- मंगलवार यानी आज में मैं सदन में अपनी बात रखूंगी। पल्लवी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव मौर्य को चुनाव हराया था। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। हंगामे के बीच सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा- सरकार गूंगी है, तो चिल्लाना पड़ेगा ही। सीएम योगी ने सपा सरकार पर हमला बोला। कहा- भारत में राम और बुद्ध की परंपरा रहेगी, बाबर और औरंगजेब की नहीं। यूपी विधानसभा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *