कांकेर| जिले के समस्त ब्लॉकों में सांसद खेल महोत्सव जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में आयोजित करने किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 18 वर्ष आयु वर्ग तक बालक-बालिका, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग तक महिला-पुरुषद और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला-पुरुषध प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स 100मी, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल, गेड़ी दौड़, गिल्ली डंडा एवं रस्साकसी आदि खेलों के विभिन्न इवेंट्स शामिल किए गए हैं। ग्रामीण स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 10 दिसंबर तक तथा विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15 दिसंबर तक संपन्न कराया जाएगा।


