अंबिकापुर| रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर चकरभाठा स्टेशन पर 30 और 31 दिसंबर को आयोजित चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं व रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है। इन गाड़ियों को केवल 2 मिनट के लिए चकरभाठा स्टेशन पर रोका जाएगा। अस्थायी ठहराव में शामिल प्रमुख गाड़ियों में कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस, अमृतसर- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, कोरबा- विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस, बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस और भोपाल- दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे गाड़ियों के अस्थायी ठहराव समय और स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी ध्यानपूर्वक देखें।


