विधायकपुरी थाने का मामला:दादा-दादी के साथ शादी में आई 6 साल की बालिका गायब, पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाल 10 घंटे में खोज लिया

विधायकपुरी थाना पुलिस व डीएसटी की टीम ने 6 साल की मासूम अपहृत बालिका काे अपहरण के 10 घंटे में बरामद कर परिजनाें काे साैंप दिया। बालिका अपने दादा-दादी के साथ डीडवाना नागौर से रिश्तेदार के प्रोग्राम में शामिल होने जयपुर आई थी। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि मोहम्मद सिराज निवासी मारवाड़ी कच्ची बस्ती हथरोई ने विधायकपुरी थाने में सूचना दी कि उनकी बहन रमजान व बहनोई जम्मरवीन अपनी पोती तमन्ना के साथ कार्यक्रम में आए थे। रविवार दाेपहर 1:40 बजे तमन्ना खेलते-खेलते घर में निकल गई। पहले परिजनाें ने अपने स्तर पर खाेज की। नहीं मिलने पर पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद बच्ची की तलाश के लिए एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। 40 पुलिसकर्मियाें की टीम ने करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें खासा काेठी सर्किल पर बालिका काे ऑटाे चालक ले जाता हुआ नजर आया। आराेपी काे पकड़ कर पूछताछ की तो बालिका के बारे में बताया। तब सरदार पटेल मार्ग पर खानाबदाेश परिवार के पास बालिका मिल गई। इनकाे गिरफ्तार किया एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा ने बताया कि पूजा देवी व महेन्द्र समतानिया निवासी रैगरों का मोहल्ला सांभरलेक हॉल खानाबदोश फुटपाथ पर सरदार पटेल मार्ग और अख्तर हुसैन निवासी सिवाड़ बस्ती विधायकापुरी काे गिरफ्तार किया है। अख्तर काे खासा काेठी पर बालिका अकेली मिलने के बाद ऑटाे में ले जाकर सरदार पटेल मार्ग पर पूजा काे साैंप दिया। पूजा काे नशीले पदार्थाें की सप्लाई करने के कारण अख्तर पहले से जानता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *