विधायक अजय गुप्ता की पत्नी का दुर्ग्याणा शिवपुरी में अंतिम संस्कार

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार रात 10:30 बजे अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से लीवरकी बीमारी से जूझ रही थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, परंतु डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार को रेणु गुप्ता का अंतिम संस्कार दुर्ग्याणा शिवपुरी में किया गया। विधायक गुप्ता ने पत्नी को मुखाग्नि दी। उनके साथ उनके दोनों बेटे डॉ. सार्थक गुप्ता और डॉ. सारांश गुप्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद गुरजीत सिंह औजला, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत कौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, पूर्व सांसद श्वेत मलिक, मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया और नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अलावा पूर्व विधायक सुनील दत्ती, जुगल किशोर शर्मा, दरबारी लाल और पार्षदों व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *