वॉयस ऑफ अमृतसर ने यतीमखाने के बच्चों के साथ में मनाई लोहड़ी

अमृतसर| वॉयस ऑफ अमृतसर समाज सेवा संस्था ने सेंट्रल खालसा यतीमखाना पुतलीघर में बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई। इस संबंधी संस्था की अध्यक्ष इंदू अरोड़ा और सचिव राजा इकबाल सिंह ने बताया कि आज यतीमखाने के बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई गई। बच्चों को थर्मल कपड़े और अन्य खाने-पीने का सामान वितरित किया। इस मौके पर संस्था के कार्यकारी सदस्य तरुण अग्रवाल और विकास अरोड़ा ने कहा कि आज इन बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें मानसिक शांति मिली है। हमें अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। संस्था ने पिछले वर्ष भी बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई थी। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी सदस्य, यतीमखाना प्रबंधन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *