अमृतसर| आर्य समाज बाजार स्थित आर्य समाज भवन में लोहड़ी का त्यौहार कार्यकारी अध्यक्ष डा. पवन कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ किया गया, जिसमें डा. त्रिपाठी व साथियों ने मिलकर आहुतियां दी और सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। डा. त्रिपाठी ने लोहड़ी के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। अंत में सभी को मूंगफली, रेवड़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।


