विधायक अजय चंद्राकर ने पीएचसी का किया लोकार्पण

भास्कर न्यूज | नवापारा भेण्डरी ग्राम भेण्डरी में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा संपन्न हुआ। 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह 6 बिस्तरों वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेन रोड स्थित है, जिसका विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कातालबोड़, नारी एवं बिरेंझर नाला निर्माण कार्यों हेतु भूमिपूजन कर शिलालेख का अनावरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे तथा इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से भेण्डरी सहित आसपास के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मगरलोड बीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना डेमू साहू, सभापति राजेश साहू, होरीलाल साहू, भाजपा मेघा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू, सरपंच राजेश्वरी आनंद पटेल मगरलोड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शारदा ठाकुर, डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. गिरधर देशलहरे, यू.एल. ठाकुर, आदित्य सिन्हा, प्रिया कंवर, तरुण साहू, मनोज पटेल सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *