बलौदा बाजार| थल सेना में भर्ती के लिए जिले के वे अभ्यर्थी, जिन्होंने मई–जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता एवं अन्य प्रक्रियाओं में सम्मिलित हो सकेंगे। जिले के चयनित अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 20 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है। भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए विभिन्न स्थलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सोनकर भवन, रामबाग, विन्ध्यवासिनी वार्ड अश्वनी पाटकर, मोबाइल: 8103350625। रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास। राजकुमार सिन्हा, मोबाइल: 9827974636। सामुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास, मराठा पारा बिरीश गजपाल आदि


