विधायक कोली बोले- मैंने किसी पर थ्री एक्ट नहीं लगाया:कांग्रेस सांसद के बयान को बताया निराधार; भाजपा स्थापना दिवस समारोह मनाया

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भरतपुर के बेरी गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक बहादुर सिंह कोली ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद ग्रामीणों को संबोधित किया। विधायक बहादुर सिंह कोली ने कांग्रेस सांसद भजन लाल जाट के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा- एक बार भजन लाल कह रहे थे कि बहादुर सिंह ने थ्री एक्ट लगा दिया। मैं चैलेंज देता हूं। मैं 65 साल का हो गया हूं, लेकिन अभी तक मैंने किसी पर थ्री एक्ट नहीं लगाया। चाहे वह रिकॉर्ड निकाल लें। अगर मैंने थ्री एक्ट लगाया हो। या तो वह इस्तीफा दे दें या फिर मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा- मैंने कोली समाज की कोई मदद की होगी। किसी को 3 एक्ट में राजीनामे के लिए कभी डराया धमकाया नहीं। राजीनामा करवाया होगा, लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ाया होगा। इस तरीके से वे लोग हल्की बात करते हैं। यह होता है 3 एक्ट
दरअसल, दोनों के बीच विवाद 3 एक्ट को लेकर माना जा रहा है। भरतपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ने बताया- इस एक्ट को 1989 में बनाया गया था। यह एक्ट SC/ST वर्ग में आने वाले लोगों पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ होता है। इस एक्ट में CO स्तर का अधिकारी जांच करता है। दोषी पाए जाने पर 6 महीने से लेकर 5 साल तक की सजा का प्रावधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *