विधायक गुप्ता की पत्नी के निधन पर मंत्रियों-अफसरों ने जताया दुख

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणू गुप्ता का लंबी बीमारी के उपरांत 13 जनवरी की रात को निधन हो गया था। जिनका 14 जनवरी को दुर्ग्याणा शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।वीरवार को बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक डॉ. अजय गुप्ता के घर में पहुंचकर दुख व्यक्त किया। कनाल कॉलोनी पर स्थित विधायक डॉ. अजय गुप्ता के घर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, डिप्टी कमिश्नर दविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी डॉ. नवजोत कौर व अन्यों ने शोक व्यक्त किया। स्व. रेणू गुप्ता की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने और

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *