भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हरमंदर साहिब को जाती हेरिटेज स्ट्रीट पर वीरवार सुबह कुछ युवक–युवतियों को ही ओर करवाए जा रहे प्री–वेडिंग शूट्स को पुलिस ने रुकवा दिया। यहां प्री–वेडिंग शूट की मनाही है, इसके बावजूद यह जोड़े शूटिंग करवा रहे थे, इसलिए पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर इन लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ जोड़ों और शूट कर रहे फोटोग्राफर्स ने पुलिस से भी बहस भी की। हेरिटेज स्ट्रीट की लुक अपनी अलग पहचान रखती है। मगर बीते कुछ समय से यहां पर फोटोशूट और रील बनाने का ट्रेंड शुरू हो गया था। मगर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आपत्ति के बाद पुलिस ने पाबंदी लगा दी थी। श्रद्धालुओं की शिकायत थी कि जहां सुबह-सुबह संगत गुरबाणी का पाठ करते हुए नतमस्तक होने जाती है, वहीं कपल्स फिल्मी अंदाज में पोज देते हैं, जिससे इस पवित्र स्थान की आध्यात्मिक शांति भंग होती है। वर्ष 2024 में निहंग सिंहों और एसजीपीसी ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। इस पर पाबंदी सख्ती से लागू कर दी गई।


