विधायक गोयल ने मावलीभाटा स्कूल की 25 छात्राओं में साइकिलें बांटी

भास्कर न्यूज | तोकापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मावलीभाटा में सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकोट विधायक विनायक गोयल रहे। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और स्टाफ द्वारा विधायक का तिलक, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। मंच पर मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विधायक विनायक गोयल ने अपने उद्बोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरस्वती साइकिल योजना को बालिकाओं की शिक्षा, नियमित उपस्थिति और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण बताया। अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। अंत में कक्षा 9वीं की 25 छात्राओं को विधायक ने साइकिल वितरित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *