विधायक छीना के बेटे को पत्नी ने दिया धोखा, ऑस्ट्रेलिया में पीआर फाइल से नाम हटवाया

साउथ विधानसभा सीट से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के पति हरप्रीत सिंह की शिकायत पर उनकी बहू समेत 8 लोगों के खिलाफ थाना डाबा में चोरी और इमिग्रेशन फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बहू ने ऑस्ट्रेलिया में पति का भविष्य खराब करने के साथ-साथ ससुराल से लाखों रुपए का सोना व अन्य कीमती सामान परिजनों की मदद से चोरी कर लिया। मामले में शिकायत के करीब 24 दिन बाद एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस संबंध में विधायक राजिंदरपाल कौर छीना और उनके पति हरप्रीत सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है, इसलिए वे मीडिया से ज्यादा बात नहीं करना चाहते। बिना पति की जानकारी के भी प|ी कारण बता कर हटवा सकती है नाम ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अगर प|ी मुख्य आवेदक हो और पति डिपेंडेंट (Spouse) हो, तो पत्नी इमिग्रेशन विभाग को यह बता सकती है कि “हमारा रिश्ता अब चालू नहीं है / हम अलग हो गए हैं, इसके लिए वह ऑनलाइन इमिग्रेशन पोर्टल पर या लिखित आवेदन देकर पति का नाम हटवा सकती है। ऐसा करने के लिए रिश्ता टूट गया, पति साथ नहीं रह रहा, घरेलू विवाद कारण दिए जाते हैं। कई बार यह प्रक्रिया बिना पति की जानकारी के भी हो जाती है, क्योंकि फाइल महिला के नाम पर होती है। लेकिन अगर शादी सिर्फ वीजा के लिए की गई। पैसे लेकर जानबूझकर नाम कटवाया। पति को धोखे में रखा गया। तो भारत में यह बनता है कि पत्नी पर धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी), 380 (घर में चोरी) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) और विदेश में इमीग्रेशन फ्रॉड माना जा सकता है। एसीपी की जांच के बाद केस 13 जनवरी को दी गई शिकायत के आधार पर एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने मामले की जांच की। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने लिखा कि जांच के दौरान आरोपी पक्ष को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई भी आरोपी अपना पक्ष रखने के लिए पेश नहीं हुआ। इसके बाद 5 फरवरी को थाना डाबा में नवनीत कौर, उसके पिता तेजा सिंह नागरा, माता हरपाल कौर नागरा निवासी मोहाली, पटियाला के काका सिंह और फैलेल सिंह, संगरूर के अमर सिंह नागरा तथा सुखदेव सिंह पटवारी और उसकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 406 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी), 380 (घर में चोरी) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। सोना-कीमती सामान चोरी पर जब प|ी से किए सवाल तब शुरू हुआ विवाद विश्वासघात }2013 में हुई थी बेटे की शादी, बहू को विदेश भेजने पर खर्च किए थे 50 लाख रुपए अजय गर्ग, सीनियर एडवोकेट शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने 13 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे नवकीरनजीत सिंह की शादी वर्ष 2013 में नवनीत कौर से इस शर्त पर हुई थी कि दोनों ऑस्ट्रेलिया में बसेंगे। नवनीत कौर ने पहले खुद पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने और बाद में पति को स्पाउस वीजा पर बुलाकर पीआर दिलवाने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे पर परिवार ने उसकी विदेश यात्रा और कॉलेज फीस पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए। शादी के बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया चले गए और पीआर के लिए आवेदन किया गया। आरोप है कि इसी दौरान नवनीत कौर के माता-पिता और रिश्तेदार लुधियाना स्थित उनके घर आए और अलमारी से करीब 20 तोले सोने के गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जब बेटे ने ऑस्ट्रेलिया से प|ी से इस बारे में बात की तो दोनों में विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, रंजिश में आकर नवनीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही पीआर फाइल से अपने पति का नाम कटवा दिया, जिससे नवकीरनजीत सिंह विदेश में फंस गया और आर्थिक रूप से बर्बाद हो गया। बाद में जब आरोपियों से खर्च की गई रकम वापस मांगी गई तो उन्होंने रुपए देने से इनकार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *