देवी प्रतिमा के सामने मर्यादा भंग; चार के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना| कैलाश नगर रोड पर सरस्वती पूजा के दौरान धार्मिक मर्यादाओं की गंभीर अनदेखी का मामला सामने आया है। पूजा समारोह के बीच कुछ शरारती तत्वों ने अश्लील भोजपुरी गाने बजाए और देवी सरस्वती की प्रतिमा के सामने आपत्तिजनक नृत्य किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया, जिसके दबाव में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 30 जनवरी को बाजरा के पास प्रीत विहार इलाके में आयोजित सरस्वती पूजा समारोह के दौरान हुई। आरोप है कि कार्यक्रम के बीच कुछ युवकों ने डीजे पर आपत्तिजनक गाने चलाए व उन पर नाचना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दो अज्ञात युवक बिना आयोजकों की अनुमति के जबरन डीजे के पास पहुंचे और अपनी पसंद के आपत्तिजनक गाने चलाने लगे। आयोजकों ने उन्हें कई बार रोका, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इससे कार्यक्रम की पवित्रता भंग हुई और लोगों में नाराजगी फैली। शिव सेना लायंस के नेता मनीष वर्मा ने शिकायत पुलिस को दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शिकायत मिलने के करीब छह दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई तलविंदर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *