भास्कर न्यूज | अमृतसर सेंट्रल विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. अजय गुप्ता की धर्मपत्नी रेणु गुप्ता का मंगलवार रात 10.30 बजे निधन हो गया। 56 वर्षीय रेणु लंबे समय से बीमार थी। ग्रीन एवेन्यू स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालात गंभीर होने के कारण बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 2 बजे दुर्ग्याणा कमेटी के श्मशानघाट में किया जाएगा।


