विधायक ने आबकारी अधिकारियों पर वसूली का आरोप लगाया:कोरबा कलेक्टर से शिकायत की, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

कोरबा जिले में आबकारी विभाग के दो अधिकारियों पर वनांचल क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक फूलसिंह राठिया ने अपने पत्र में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जया मेहर देवांगन और प्रधान आरक्षक संतोष राठौर पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, ये अधिकारी क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को जेल भेजने का डर दिखाकर अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पैसे न देने पर झूठे मामले दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है।
आबकारी विभाग पर ग्रामीणों को डराने का आरोप पत्र में यह भी बताया गया है कि हाल ही में ग्राम पंचायत बरपाली में ग्रामीणों और आबकारी विभाग के बीच विवाद हुआ था। इस घटना के बाद आबकारी विभाग ने गरीब आदिवासी ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के सरपंच के खिलाफ श्यांग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक का आरोप है कि यह कार्रवाई ग्रामीणों पर दबाव बनाने और भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से की गई थी। विधायक ने कार्रवाई की मांग की विधायक राठिया ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और उन्हें कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में जिला प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कथित अवैध वसूली के मामलों का खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *