भास्कर न्यूज | नवडीहा जमुआ प्रखंड की गोरों पंचायत स्थित नाथरायडीह में बुढ़वा आहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सोमवार को जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद तालाब जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की। तालाब का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह द्वारा किया जाएगा। इसकी लागत 50 लाख 48 हजार रुपये है। इस कार्य से सैकड़ों किसानों को सिंचाई में लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में नवडीहा मंडल संयोजक सुधीर वर्मा, विशेश्वर राणा, दीनदयाल वर्मा, श्यामदेव राय, संवेदक सुधाकर राय, राहुल राय, रामेश्वर वर्मा, संजय वर्मा और किशोर वर्मा मौजूद थे।


