विधायक ने 17 लाख की योजना का किया शिलान्यास

तुपकाडीह | पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायतों में लगभग 17 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शुक्रवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने शिलान्यास किया। ये सभी योजनाएं विधायक मद से स्वीकृत की गई हैं। विधायक ने पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुईयाडीह से करमा चौकी तक सड़क निर्माण, करणडीह में तेनु–बोकारो नहर स्नान घाट एवं चेंजिंग रूम निर्माण, हथिया पत्थर गांव में कैलाश सिंह के घर से गणपत सिंह के घर तक पेवर ब्लॉक बिछाने की योजना का शिलान्यास किया। इसी क्रम में पिछरी उत्तरी पंचायत में मधु पाल के घर से जितेंद्र मिश्रा के घर तक ह्यूम पाइप नाली निर्माण, राम साव से रखना सोनार तक पाइप लाइन निर्माण तथा रोहनियाडीह इमामबाड़ा परिसर में शेड निर्माण का शुभारंभ किया गया। शिलान्यास के दौरान विधायक अनुप सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *