विधायक सीपी सिंह के खिलाफ बरियातू थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता जावेद अख्तर ने उन पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। जावेद ने कहा है कि सीपी सिंह ने एक चैनल पर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए समाज में नफरत फैलाकर दंगा भड़काने जैसा काम किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। यह मामला कोर्ट में जाएगा। इस बारे में उन्हें जो भी कहन होगा, वे कोर्ट में ही अपना जवाब देंगे।


