गढ़वा|सर्वोच्च न्यायालय नालसा नई दिल्ली के निर्देशन में उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार व रवि चौधरी के आदेश से 90 दिवसीय आउटरीच अभियान के तहत आज शुक्रवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन टेंडर हर्ट विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीएलवी रामा शंकर चौबे ने मंच संचालन करते हुए गीत के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया। वहीं पर्यावरण, साइबर क्राइम के बारे में बतलाया। पीएलवी कृष्णानंद दुबे के द्वारा नशा उन्मूलन, बच्चों से नशा का व्यापार करना एवं करना जुर्म है, 18 साल से कम उम्र के बच्चे को ड्राइविंग करना प्रतिबंध है, पकड़े जाने पर अभिभावक पर जुर्माना का प्रावधान है आदि की जानकारी दी। पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक विनय चौबे ने किया।


