कार्यालय अधीक्षक के विदाई समारोह में डीसी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

गढ़वा|ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशक इंदु भूषण लाल शुक्रवार को अपने बैंकिंग सेवा कार्य से सेवानिवृत होने पर संस्था की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त के अवसर पर संस्थान की ओर से एक विदाई समारोह का आयोजन कर लोगो ने उनके कार्य की सराहना करते होए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निर्देशक इंदु भूषण लाल ने कहा कि संस्था को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया और सफलता मिली। इन्होंने कहा कि आज संस्था की ओर से जो सामान दिया गया है। वह सम्मान बैंकिंग कार्य करने वाले लोगों को नहीं मिल पाता है। यह मौका सिर्फ बैंकिंग सेवा के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में निदेशक के पद पर रहते हुए ही मिल पाता है। भास्कर न्यूज|गढ़वा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में कार्यालय अधीक्षक उमाकांत पांडेय के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जिला प्रशासन परिवार उनके अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है और उनके स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। सरकारी सेवा में यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती हैं। इससे पूर्व उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर भू अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक अलख पांडेय, स्थापना प्रधान सहायक प्रमोद कुमार, निर्वाचन प्रधान सहायक त्रिगुण पांडेय, प्रधान सहायक विजेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, मधु, रेनू, फारुकी, कुमार गौरव, श्लोक सिंह सहित अन्य समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे। इधर दूसरे विदाई सह सम्मान समारोह में जिला नियोजनालय सह कौशल कार्यालय के बड़ा बाबू सुधेश कुमार मेहता को उनके सेवानिवृत होने पर जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार और लातेहार के जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला नियोजनालय सह कौशल कार्यालय के सभी कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|गढ़वा भवानी सिंह मेमोरियल अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के छठवें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला निमियां-11 वर्सेस सिंह स्पोर्टिंग क्लब रेहला के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मैच फ्लाप-11 वर्सेस तूफान क्लब के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निमियां-11 ने निर्धारित 16 ओवरों 154 रन बनाए। जवाबी खेलने उतरी सिंह स्पोर्टिंग क्लब रेहला 15 वें ओवर में ही 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार निमियां-11 ने 21 रनों के अंतर से मैच जीत लिया। निमियां-11 के कप्तान धावा कुमार को बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों में हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं आज के दूसरे मुकाबले में तूफान क्लब ने फ्लप-11 को एक विकेट से हरा दिया। मैचों में अंपायरिंग बबलू सिंह व रौनक सिंह ने किया। स्कोरर की भूमिका रवि गुप्त व शाहिन गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर राजू सिंह, सुजित सिंह, राजाबाबु, कौशल दिक्षित, पप्पु सिंह, अंकुर सिंह, लल्टू सिंह आदि सहित काफी संख्या खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *