संजय सोनी के आवास पर सुंदरकांड का आयोजन

गढ़वा|मानस मंडली विशुनपुर इकाई गढ़वा के द्वारा साप्ताहिक संगीतमय श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि यह आयोजन पिछले वर्ष 2013 से प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय पर किया जाता है। बताया गया कि मंदिर में, घर में, ग्रामीण क्षेत्र में, अयोध्या जी में सभी जगह भक्ति गण के आदेशानुसार पाठ किया जाता है। आज विशुनपुर नवादा मोड़ निवासी अनिरुद्ध प्रसाद सोनी व बीएसकेडी पब्लिक स्कूल नवादा मोड़ के डायरेक्टर संजय सोनी के आवास पर उक्त आयोजन किया गया। एसकेडी पब्लिक स्कूल नवादा मोड़ के प्रांगण में आयोजित उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीराम दरबार पर पुष्प माला अर्पित की गई। श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ पुस्तक पर पुष्प वाला अर्पित की गई। गायत्री परिवार के सभी सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मानस मंडली के मुख्य व्यास अरुण दुबे, आत्मा पांडेय, बृजेश कुमार पांडेय, सतीश चौबे, द्वारकानाथ पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्र, अशोक पटवा, रघुपति सिंह, शिवपूजन प्रसाद, उदय ठाकुर, सियाराम पांडेय, विजय तिवारी, रमन केसरी, राकेश रंजन चौबे, कृष्ण कुमार चौबे, शेखर सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव, अनिरुद्ध प्रसाद, शारदा देवी, संजय सोनी, शोभा सोनी, ललन सोनी, गायत्री देवी, अनिल सोनी, श्वेता सोनी, दीपक सोनी, साक्षी सोनी, हर्ष सोनी, सौभाग्य सोनी, संस्कृति, शोभा, अंशी सोनी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *