विप्र सेना का गौरव सम्मान समारोह:60 मेधावी छात्र और 7 विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित; स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

ब्यावर में विप्र सेना जिला इकाई द्वारा आयोजित “विप्र गौरव सम्मान 2025” समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। केसरी नंदन गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने की। प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम आचार्य, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अशोक कौशिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिला कोषाध्यक्ष अनिल पाराशर के अनुसार, कक्षा 10 और 12 में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 60 छात्रों और 7 विशिष्ट व्यक्तियों को दुपट्टा, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में “स्वदेशी अपनाओ” पोस्टर का विमोचन भी किया गया। सभी उपस्थित लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा और शम्भू दयाल व्यास ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *