विभिन्न स्थानों से 17.5 ग्राम चिट्टा और 150 नशीली गोलियां बरामद

भास्कर न्यूज | मालेरकोटला विभिन्न स्थानों से 17.5 ग्राम चिट्टा और 150 नशीली गोलियां बरामद करके 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। थाना सिटी-1 मालेरकोटला के सहायक थानेदार मोहम्मद इरफान ने फैजल खान निवासी मालेरकोटला को काबू कर 150 नशीली गोलियां बरामद की है। जिसके खिलाफ थाना सिटी-1 मालेरकोटला में मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे मामले में थाना सिटी-2 मालेरकोटला के एसआई दर्शन सिंह ने कासिम अली निवासी मालेरकोटला से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीसरे मामले में थाना सदर अहमदगढ़ के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने सुखजीत सिंह निवासी मालेरकोटला से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चौथे मामले में थाना अमरगढ़ के सहायक थानेदार मालविंदर सिंह ने नवतेज सिंह उर्फ गोली निवासी चौंदा से 5.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *