विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर मंथन किया

बांसवाड़ा| श्री त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के धर्मसभा हॉल में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के चतुर्थ कार्यक्रम के निमित्त विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। प्रचार प्रमुख मनोज जोशी ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए त्रिपुरा बस्ती की क्रियान्वयन टोली, आयोजक टोली व संरक्षक टोली का गठन किया। अध्यक्ष विनोद त्रिवेदी, उपाध्यक्ष योगेश पंड्या, संयोजक महेंद्र व्यास, संरक्षक महेश पंड्या, वनेश्वर त्रिवेदी, मोगजी यादव, प्रेमजी यादव, कोषाध्यक्ष नरपत सिंह चुंडावत, सदस्य सत्यनारायण जांगिड़, डूंगर बुनकर, राजेंद्र जोशी, कोदरा भगत, नारेंग डोडियार, काना, अरविंद शर्मा बनाए गए। टोली निर्माण के समय सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और समाज प्रमुखों से सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। आभार जितेंद्र व्यास ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *