सवाईमाधोपुर| विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को बजरिया स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से प्रचार रथ को रवाना किया गया। कार्यक्रम संयोजक गिरीश कुमार शर्मा ने बताया कि बजरिया स्थित गणेश मंदिर से पूजा अर्चना के बाद प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों की विराट हिन्दू सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम संयोजक ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। प्रचार रथ रवानगी के मौके पर महिला प्रमुख सोनी शर्मा, नवल, अर्चना, सत्येंद्र, संयोजक गिरीश शर्मा, सीताराम, दिनेश, हरिप्रसाद, नरेंद्र, गोविंद, कुंज बिहारी, पवन, रामप्रसाद, विनोद आदि उपस्थित रहे।


