ललपनिया | टीटीपीएस के ठेका मजदूरों ने अपनी लम्बित मांगों के समर्थन में ठेकेदार मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित टूल डाउन किया ।जिससे प्लांट का काम बाधित रहा। ठेकेदार मजदूर यूनियन के सचिव डेगलाल महतो, मुकुद साव, जागेश्वर शर्मा, झल्लू हांसदा,राम किशुन मांझी, फूलचंद सोरेन इत्यादि यूनियन नेताओं ने टूल डाउन को सफल करने के लिए मजदूरों को धन्यवाद दिया है। भास्कर न्यूज | कथारा सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग स्लरी के अवार्ड धारी मजदूरों ने पुनः बहाली करने की मांग को लेकर बुधवार को कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि कई वर्ष पहले प्रबंधन द्वारा स्वांग स्लरी से जुड़े अवार्ड धारी 142 मजदूरों को गलत व्यक्ति बताकर उन्हें कार्य से बैठा दिया गया था। जिसके बाद मजदूर न्यायालय की शरण में गए थे, जहां उन्हें जीत मिली है। लेकिन इसके बावजूद भी सीसीएल प्रबंधन ने उन्हें पुनः बहाल किया है। मजदूरों ने सीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर असली मजदूरों को कार्य से बैठाया है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्हें न्याय तक लड़ाई लड़ेंगे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। मजदूरों ने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द कार्य पर बहाल किया जाए और उनके बकाया भुगतान किए जाएं। इस मौके पर बिनोद रजक, लखन रविदास, प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज कुमार यादव, विशेश्वर चौहान, पुनीराम यादव, छोटन मांझी, सुरेश गोप, भुखन गोप, जगदीश गोप, रघुनाथ गोप, तुलसी गोप, राजा राम, मोहन सतनामी, तुला राम, पूनम देवी, उर्मिला देवी, भखला केवट आदि मौजूद थे।


