गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पांडेयडीह मेगजिनयां निवासी निक्की कुमारी ने पति बबलू तांती, देवर डब्लू तांती, सास बेबी देवी पर मारकर मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर देने की आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना में आवेदन दी है। इस घटना के संबंध में पीड़िता ने कहा िक 7 वर्ष पूर्व शादी पांडेयडीह के मेगजिनियां निवासी बबलू तांती के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद में ससुराल में रहने लगी। शादी की दो वर्ष बीत जाने के बाद पति उस पर दूसरे लड़के से अवैध संबंध होने की आरोप लगाकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इसी क्रम में वर्ष 2019 में उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास आया। जिस प्रधामंत्री आवास को ससुराल में ही बनवाया। आवास निर्माण हो जाने के बाद पति, देवर और सास ने संयुक्त रुप से मिलकर मार पीटकर घर से निकाल दिया।


