मंत्री ने लिया स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा

गिरिडीह | राज्य नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को शहर के झंडा मैदान का निरीक्षण किया। झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52 वें स्थापना दिवस पर 4 मार्च को भव्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्री, विधायक और सांसद भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बन रहे पंडाल, स्टेज के साथ मैदान का निरीक्षण मंत्री ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर होने वाली तैयारियांे की जानकारी ली। मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि साफ-सफाई पूरे इलाके में ठीक से हो। ताकि कहीं पर किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। समारोह में जिले के सभी प्रखंडों के साथ पड़ोस के जिले के लोग भी भाग लेने आयेंगे। ऐसे में लोगों की काफी भीड़ होगी। पर्किंग से लेकर अन्य तरह की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने की जरुरत है। कार्यक्रम को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *