विवि में कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरु

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अब कुलपति का पदनाम बदल जाएगा। कुलपति को अब कुलगुरु नाम से संबोधित किया जाएगा। सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप अगले माह विधानसभा में राज. यूनिवर्सिटीज अमेंडमेंट बिल 2024 पेश किया जाएगा। जिसके साथ ही सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम कुलगुरु हो जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी करीब दो माह पहले कुलपति का पदनाम बदलकर कुलगुरु किया गया था। उधर, कुलगुरु की अधिकतम आयु सीमा भी 70 साल से घटाकर 65 साल किए जाने की कवायद की जा रही है। जिसके लिए भी संशोधन बिल पेश किए जाने किए जाने की संभावना है। भजनलाल सरकार के पहले बजट में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के पदनाम बदलने की घोषणा की गई थी। शेष | पेज 8 भास्कर एक्सक्लूसिव भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा को समर्पित देश में पुरातन काल में गुरुकुल परंपरा कायम रही थी। इसी का अनुसरण कर केंद्र सरकार ने पदनामों में बदलावों की मंशा जताई थी। जिसके बाद में एमपी सरकार ने पहल कर विश्वविद्यालयों में कुलपति का पदनाम बदलकर कुलगुरु किया था। इसके बाद में अब अन्य राज्यों में भी बदलाव किए जा रहे हैं। जानकारों की मानें तो कुलपति नाम का मजाक भी बना रहा था। वहीं महिला कुलपति होने भी काफी असहज स्थिति भी बन रही थी। कुलगुरु पदनाम होने से गुरु परंपरा का अनुसरण हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *