13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे विराट

जयपुर | विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के अंतिम राउंड के मैच में रेलवे के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी है। दिल्ली और रेलवे का मैच 30 जनवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। हालांकि कोहली 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। कोहली ने अपना अंतिम रणजी मैच में 2012 में यूपी के खिलाफ खेला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *