विवेकानंद के विचारों को हमें आत्मसात करने की जरूरत है : अलखनाथ पांडेय

गढ़वा |आरकेवीएस संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता का अवसर देने से छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को पहचान मिलता है। वहीं सर्वांगीण विकास होता है। विवेकानंद के विचारों को हमें आत्मसात करने की जरूरत है। उनके अनुसार ऐसी शिक्षा चाहिए। जिससे हमारा चारित्रिक विकास होता है। जो व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा होना सीखाता है। छात्र-छात्राओं को चार ग्रुपों में विभाजित कर यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका संचालन प्रोफेसर सतीश तिवारी द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चंद्रदीप पांडेय ने सभी प्रतिभागियों के हौसला अफजाई करते हुए स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्ते और उपदेशों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक रितेश कुमार, राजन चौबे, प्रवीण कुमार, आनंद मिश्र, रंजना कुमारी, विवेक, सोनू कुमार, शाहिद अंसारी, नेहा कुमारी, सनी, कश्मीरा खातून, आंचल कुमारी, खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *