रंका में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक

मझिआंव | गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 20 सदस्यीय टीम का चयन उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे के मैदान में किया गया। फाइनल सलेक्शन 26 जनवरी को किया जाएगा। उसके बाद टीम 27 जनवरी को पलामू के लिए रवाना होगी। इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने कहा कि 10 दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है, जिन खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ है वो इसी कैंप में भाग लेंगे। और फाइनल 26 जनवरी को उनका सिलेक्शन किया जाएगा। अनंजय कुमार सिंह एवं नेहा कुमारी जो सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं उनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कैंप का देख रेख उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मौर्या के द्वारा किया जाएगा। वहीं 18 जनवरी को सलेक्शन बबीता कुमारी कैप्टन, रानी तिग्गा, संगीता कुमारी, प्रिया अंजली कुमारी, जूही कुमारी, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी ,बबली कुमारी, चांदनी कुमारी ,तान्या सिंह ,रूपा कुमारी, नंदनी कुमारी, सविता कुमारी, रोशनी कुमारी, को सलेक्शन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *