विवेकानंद बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित:501 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

करौली के विवेकानंद बस्ती में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन से पूर्व निकाली गई इस कलशयात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए हुए थीं। डीजे पर धार्मिक गीत बज रहे थे। यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित चेतन हनुमान मंदिर से हुआ। यह यात्रा शिव कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी और चौबे कॉलोनी से होते हुए राजपूत छात्रावास पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। आयोजन के संयोजक ओमप्रकाश जिंदल ने बताया कि इस विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और सनातन परंपराओं के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। सम्मेलन के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *