लुधियाना| विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से 27 फरवरी से 5 मार्च तक 19वां संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। स्वामी विवेक भारती महाराज की अध्यक्षता में नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम में श्री राम कथा व महायज्ञ होगा। श्री श्री जगद्गुरु आचार्य रामदिनेशचार्य महाराज (अयोध्या) प्रतिदिन दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक कथा करेंगे। विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। साध्वी स्मृति भारती ने बताया कि 5 मार्च को कथा के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से संत महापुरुष प्रवचन देंगे। कथा समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान श्री राम कथा व महायज्ञ की प्रचार सामग्री जारी की गई। बैठक में सुनीता शर्मा, रामानुज, जयश्री, नमन, श्रुति और प्रभाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


