लुधियाना| हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 23 फरवरी को निकलने वाली रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। चेयरमैन जीवन गुप्ता, प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि संत समाज के सानिध्य में यह विशाल रथयात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर से निकाली जाएगी। श्री दुर्गा माता मंदिर के ट्रस्टी संजय महिंद्रु बंपी, जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन अविनाश कौर वालिया, डायरेक्टर कमल प्रीत कौर आदि को निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर दविंद्र बहल गोगा, पवन भारद्वाज, राजकुमार, सुभाष नागपाल, हैप्पी बैंजर, विपन टुटेजा उपस्थित रहे।


