विशाल गणगौर शोभायात्रा 31 को निकालेंगे, तैयारी शुरू

राजनांदगांव| संस्कारधानी राजनांदगांव में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिव्य भव्य विशाल गणगौर शोभायात्रा खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है। दिव्य भव्य गणगौर शोभायात्रा 31 मार्च को माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग से दोपहर 3.30 बजे निकाली जाएगी। आकर्षक रथ में ईशर-गौरा विराजमान होंगे। ढोल नगाड़े, बैंड-बाजा, धार्मिक भजनों के साथ विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शीतला माता मंदिर में संपन्न होगी। खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरला खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न तीज त्योहारों का एक विशेष महत्व है। 31 मार्च को गणगौर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भगवान शिव पार्वती के रूप में ईशर गौरा की दिव्य भव्य नयनाभिराम झांकी होगी। इस वर्ष की थीम रजवाड़ी वेशभूषा रखी गई है। संस्कारधानी राजनांदगांव अपने संस्कारों के लिए जाना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *