विशुनपुरा में दो दुकानों से 40 लाख की सामान चोरी

भास्कर न्यूज | विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की देर रात चोरों ने चोरी कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। विशुनपुरा के प्रसिद्ध व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय-मुन्ना ज्वेलर्स प्रतिष्ठान से चोरों ने 40 लाख रुपए का सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीछे से घुसकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम : जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते से लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। अंदर घुसते ही उन्होंने सोना–चांदी रखे अलमीरा को तोड़ डाला। दुकान के अंदर का नजारा भयावह था। कपड़े, जेवरात और चांदी के डिब्बे चारों ओर बिखरे पड़े थे। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए हैं। ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकान में रखे एक लोहे के लॉकर को भी ले जाने का भी प्रयास उनके द्वारा किया गया। लेकिन भारी होने के कारण चोर इसमें सफल नहीं हो पाएl चोरों ने लॉकर को शौचालय में ही छोड़ दिए। पुलिस जांच में जुटी : घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परिवार के लोग दुकान में मौजूद थे और हो गई चोरी पीड़ित व्यवसायी बिनोद गुप्ता उर्फ मुन्ना ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब 9 बजे उनके माता–पिता दुकान में सोने आ गए थे। दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर उनके पिता राम हरख प्रसाद गुप्ता सो रहे थे। गुरुवार की सुबह उठे तो देखा तो दुकान में समान बिखरे है। वहीं ताला टूटी हुई थी। हैरानी की बात यह है कि उसी दौरान नीचे दुकान में इतनी बड़ी चोरी हो गई, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *