विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर गांवों में लगाए गए जागरूकता कैंप

बरनाला | सिविल सर्जन बरनाला हरिपाल सिंह के निर्देशों और सीएचसी महल कलां की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी गुरतेजिंदर कौर के नेतृत्व में बुधवार विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य ब्लॉक महल कलां के विभिन्न गांवों में जागरूकता कैंप लगाए गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी गुरतेजिंदर कौर ने बताया कि शोध के अनुसार पुरुषों में गले से सिर तक और महिलाओं में गर्भाशय के मुख और स्तन के कैंसर के मामले ज्यादा पाए जाते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इनका मुख्य कारण शराब, तंबाकू का अधिक सेवन या खराब जीवनशैली हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर कैंसर का पता लग जाए तो 80 प्रतिशत मामलों में कैंसर का मरीज ठीक हो सकता है। बीईई शिवानी ने बताया कि इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस यूनाइटेड बाई यूनिक विषय के तहत मनाया जा रहा है जिसका अर्थ है कि कैंसर के साथ लड़ने का सबका उद्देश्य एक है, परंतु हर मरीज की कहानी और अनुभव अलग-अलग हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *