उपखंड क्षेत्र शिव में विश्व कैंसर दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव में जन जागरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनसाधारण को कैंसर से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. माधाराम कुमावत ने बताया कि कैंसर दिवस कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जन को किस प्रकार से इस गंभीर बीमारी से पहले सचेत किया जाए या बचा जाए। इसी उद्देश्य को लेकर इन गंभीर बीमारियों की जानकारी जन जागरूकता के लिए उनके बीच में साझा की जाती है। इस दौरान चिकित्सा विभाग के हेतराज राजपुरोहित, विक्रम दान चारण, बाबूराम, पुरुषोत्तम खत्री, पुरुषोत्तम बोस आदि उपस्थित रहे।


