विश्व पर्यटन दिवस पर सागर कुंड में चला स्वच्छता अभियान:होटल-रेस्टोरेंट्स और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी, किया श्रमदान

विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर शनिवार सुबह पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से आमेर किले के पीछे स्थित सागर कुंड में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले इस अभियान में होटल-रेस्टोरेंट्स और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन राजस्थान (HRAR) से अधिराज सिंह, राजस्थान एसोसिएट टूर ऑपरेटर्स (RATO) से महेंद्र सिंह, द फर्न रेजीडेंसी जयपुर से भूपेंद्र सिंह और फेडरेशन होटल एसोसिएशन राजस्थान से हुसैन खान सहित कई सदस्यों ने श्रमदान कर सफाई अभियान को सफल बनाया। प्रतिभागियों ने कहा कि विरासत स्थलों की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे पर्यटन उद्योग और आम जनता की जिम्मेदारी है। साफ-सुथरे और हरे-भरे पर्यटन स्थल ही राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर आयोजित किया जाएगा और स्थानीय समुदाय को भी इसमें जोड़कर राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखा जाएगा। इस मौके पर आमेर क्षेत्र में मौजूद स्थानीय पर्यटकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे राजस्थान की पर्यटन धरोहर को और सशक्त बनाने का कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *