बरलूट थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए सांसद लुंबाराम चौधरी मनोरा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और 7 दिन के भीतर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, विक्रम भाई देवासी, मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, महामंत्री गणपत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, प्रधान हसमुख मेघवाल, उप प्रधान नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष छगन घांची, जिला प्रवक्ता विजय सिंह, परमवीर सिंह, शिवगंज मंडल अध्यक्ष राजू भाई और जावाल मंडल अध्यक्ष विक्रम माली सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इससे पहले बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें धैर्य रखने की अपील की थी। सांसद चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “ग्रामीणों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस को इन वारदातों पर तुरंत कार्रवाई करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है। जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भाजपा संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने की बात कही। विक्रम भाई देवासी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं का उचित समाधान करने का आश्वासन दिया। बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि भाजपा जनसेवा को अपना धर्म मानती है। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रतनाराम पुरोहित, अचल सिंह पुरोहित, वागाराम पुरोहित, सरवन सिंह राव, तारा राम पुरोहित, प्रताप पुरोहित, कन्हैया लाल, देवाराम माली सहित सैकड़ों ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए गांव में नियमित पुलिस गश्त और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।


